# सब कहते हैं आगे बढ़ो...
ज़िंदगी में अक्सर लोग हमें सलाह देते हैं कि जो बीत गया उसे भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए। हम कोशिश भी करते हैं, मुस्कुराते हैं, अपने काम में लग जाते हैं और दुनिया को यही दिखाते हैं कि अब सब ठीक है।
लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो समय के साथ खत्म नहीं होते, बस यादों में बदल जाते हैं। बाहर से सब सामान्य दिखता है, मगर दिल के किसी कोने में उनकी जगह हमेशा बनी रहती है।
आज की यह ओरिजिनल कविता उसी एहसास को शब्द देती है—
"सब कहते हैं,
आगे बढ़ो...
मैं भी बढ़ गया।
बस
एक फर्क रह गया...
पहले
तुम्हारे साथ मुस्कुराता था,
अब
सबके सामने मुस्कुराता हूँ।"
कभी-कभी सबसे बड़ी खामोशी वही होती है, जो मुस्कुराहट के पीछे छिपी होती है।
❤️ DilSe Diaries
✍️ Pooja.K
Comments
Post a Comment