# कुछ लोग चैट से निकल जाते हैं, यादों से नहीं...
कभी-कभी हम किसी पुराने इंसान को याद करने के लिए
उसकी तस्वीर नहीं देखते...
बस उसकी पुरानी चैट खोल लेते हैं।
वहाँ कुछ नया नहीं होता,
फिर भी दिल जाने क्यों
बहुत कुछ पढ़ लेता है।
एक नाम...
एक पुराना Last Seen...
और उन दिनों की पूरी कहानी,
जो अब सिर्फ़ यादों में बची है।
आज की यह ओरिजिनल कविता
उसी ख़ामोश एहसास के नाम—
"आज
बहुत दिनों बाद
तुम्हारी चैट खोली।
न कोई
मैसेज पढ़ा...
न कुछ लिखा।
बस
ऊपर
तुम्हारा नाम देखा...
और
उसके नीचे
लिखा था—
'Last Seen...'
अजीब बात है...
कभी
इंसान ऑनलाइन होता है...
फिर भी
बहुत दूर होता है।
और कभी
सालों से दिखाई नहीं देता...
फिर भी
हर रोज़
यादों में मिल जाता है।
मैंने
चैट बंद कर दी...
क्योंकि
कुछ बातें
Reply से नहीं...
ख़ामोशी से समझ आ जाती हैं।"
शायद कुछ चैट कभी सच में बंद नहीं होतीं...
वे बस स्क्रीन से हटकर
यादों में खुली रहती हैं।
❤️ DilSe Diaries
✍️ Pooja.K
Comments
Post a Comment