# अगर भूल जाना इतना आसान होता...
हर इंसान की ज़िंदगी में कोई न कोई ऐसा होता है जिसे समय बीतने के बाद भी भुलाया नहीं जा सकता।
लोग कहते हैं कि समय हर घाव भर देता है, लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जो समय के साथ और गहरी हो जाती हैं। शायद यही वजह है कि कई लोग आज भी आधी रात में पुरानी चैट्स पढ़ते हैं। वे चैट्स सिर्फ शब्द नहीं होतीं, बल्कि उन पलों की आख़िरी निशानी होती हैं जिन्हें कभी दिल से जिया गया था।
आज की यह ओरिजिनल कविता उसी एहसास को शब्द देती है—
"एक बात पूछूँ...?
अगर किसी को भूल जाना इतना आसान होता,
तो क्या लोग आधी रात में पुरानी चैट्स पढ़ते...?
कुछ लोग ज़िंदगी से चले जाते हैं,
लेकिन दिल से नहीं जाते।
वो आदत बन जाते हैं...
और आदतें भुलाई नहीं जातीं।"
अगर इस कविता ने आपके दिल को छुआ हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ ज़रूर साझा करें जो इन भावनाओं को समझते हैं।
❤️ DilSe Diaries
✍️ Pooja.K
Comments
Post a Comment