About Us

Poetry, Short story writing & some thoughts on societies. If you have any query regrading Site, Advertisement and any other issue, please feel free to contact at blogquery06@gmail.com

Privacy Policy

https://docs.google.com/document/d/e/2PACX-1vTXcsu9W2IwiV18gzoMUdNhOdT1UwzE7JOEJjq_9b-rYIZ02m-Tqs9h6yRl1S1IV-ycO_K_iejnr9AN/pub

My Instagram

https://www.instagram.com/dysphoria_writer/

Contact Form

Name

Email *

Message *

Skip to main content

गहराई


माँ मैं तेरी वो बेटी हू 
जो दुःखते हाथो से अपनी सास के पैर दबाती है
दुःखते कमर को नीचे ज़मीन पे सुलाती है 
सोफे के एक दबे कोने मै खुद सो के अपने भाई को बेड पे सुलाती है 
खुद भीगके अपने पिता को बूंदो से बचाती है 
तेरी फटकार सुनके भाभी को सही राह दिखती है 

माँ में तेरी वो बेटी हु 
जो अपने ससुराल को मायका बनाती है 
अपनी ननद को बहन 
और 
पति को सुख दुःख का साथी 
और उनके विचार को अपना प्यार बनाती है 

माँ मै तेरी वो बेटी हु 
जो अपने दुःख छुपाती है 
रातो मै जागके सबको सुलाती है 
खुदकी वजह से किसी का ना दिल दुखे  
बस दूसरो के सपनो को अपना बनाती है 

माँ मै तेरी वो बेटी हु 
जो तेरे लिए पूरी दुनियाँ से लड़ जाती है 

पर माँ वो बेटी का क्या 
जो तेरे घर आयी है 
जो तुझे अपनी माँ बनायीं है 
जो तेरी सारी प्रीत निभाई है 
जो सभी रीत से आयी है 

माँ वो भी तो अपनी माँ की बेटी है 
उसे भी वो हक़ है जो मुझे हक़ है 
उसकी भी चाह है जो मेरी चाह है 
तो माँ यह दो आँखे क्यूँ 
यह दो टुकड़े क्यूँ 

क्यूंकि वो पराई है 
या फिर किसी गैर के घर से आयी है 
माँ वो भी तो तेरी बेटी है 
जो अपना जहाँ छोड़के पास तेरे आयी हैं 


पीहू 
दिल की बात 
Dil Ki Baat is now Dil Se Diaries by Pooja.K. Naam badla hai... Lekin har ehsaas, har yaad, har likha hua lafz... wahi hai.

Comments